BJP to Conduct Awareness Campaign on Waqf Reform Among Minorities वक्फ संशोधन कानून के प्रति भाजपा लोगों को करेगी जागरूक, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBJP to Conduct Awareness Campaign on Waqf Reform Among Minorities

वक्फ संशोधन कानून के प्रति भाजपा लोगों को करेगी जागरूक

Prayagraj News - भाजपा अल्पसंख्यकों के बीच वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चलाएगी। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 3 May 2025 10:02 PM
share Share
Follow Us on
वक्फ संशोधन कानून के प्रति भाजपा लोगों को करेगी जागरूक

वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यकों के बीच संगोष्ठी करेगी। अल्पसंख्यक लोगों की बस्तियों में जनजागरण अभियान चलाएगी। शनिवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। महानगर के तीनों विधानसभा (शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी) क्षेत्रों में अल्पसंख्यक वर्ग के बीच गोष्ठी होगी। पांच मई को यादगार हुसैन कालेज में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध वर्ग के साथ नए कानून पर विमर्श होगा। आठ मई को शहर दक्षिणी विधानसभा के तुलसीपुर में अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं की गोष्ठी, नौ को शहर उत्तरी विधानसभा के वात्सल्य सभागार तथा 10 को शहर पश्चिमी के बमरौली में गोष्ठी होगी।

इस अवसर पर देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, राजू पाठक, राघवेंद्र कुशवाहा, शोभिता श्रीवास्तव, राजेश पटेल, प्रमोद मोदी, कुंज बिहारी मिश्रा, गिरिजेश मिश्र आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।