Celebrating the Legacy of Devi Ahilyabai Holkar A Seminar on Her Life and Contribution to Indian Culture भाजपा सरकार में जो अपराध करेगा वो बच नहीं पाएगा: पंकज, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCelebrating the Legacy of Devi Ahilyabai Holkar A Seminar on Her Life and Contribution to Indian Culture

भाजपा सरकार में जो अपराध करेगा वो बच नहीं पाएगा: पंकज

Prayagraj News - गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में 'देवी अहिल्याबाई का जीवन दर्शन एवं भारतीय संस्कृति में उनका योगदान' विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन में देवी...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 22 May 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार में जो अपराध करेगा वो बच नहीं पाएगा: पंकज

रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में 'देवी अहिल्याबाई का जीवन दर्शन एवं भारतीय संस्कृति में उनका योगदान' विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आज हम अपने देश का जो स्वरूप देख रहे हैं, उसमें देवी अहिल्याबाई का महत्वपूर्ण योगदान है। महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन के लिए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए। आज की पीढ़ी को ऐसी महान वीरांगनाओं के विषय में जानने समझने की आवश्यकता थी। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर में मातृ शक्ति की शक्ति दुनिया ने देखी।

सेना की वर्दी धारण करने के बाद देश ही जाति और धर्म होता है लेकिन सपा, बसपा, कांग्रेस जिनकी उत्पत्ति ही जातिवाद पर हुई वे जातिवाद का विषय उठाकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल ने रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखाने का काम किया है और लखनऊ में अब ब्रह्मोस मिसाइल बनने जा रही है। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का जीवन हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। 31 मई को दारागंज में दशाश्वमेध घाट के पास देवी अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि देवी अहिल्याबाई मातृ शक्ति के रूप में युगों तक प्रेरणा का आधार बनी रहेंगी। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज व देश को नई दिशा दी। संचालन डॉ. शैलेश पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका शिखा खन्ना ने दिया। जिला संयोजक वंदना सिंह रहीं। कार्यक्रम में फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, नीरज त्रिपाठी, संजय राजन, आकांक्षा सोनकर, शिखा रस्तोगी, अरुण पटेल, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, विजय पटेल आदि उपस्थित रहे। 2027 के चुनाव को लेकर तैयार है पार्टी पंकज सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए मीडिया के सवाल पर कहा कि भाजपा की पूरी तैयारी है, हमारे कार्यकर्ता भी पूरी तरह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। विपक्ष का काम है दावा करना लेकिन जनता विपक्ष का असली चेहरा देख चुकी है। वाराणसी में अपराधियों के इनकाउंटर पर अखिलेश यादव के सवाल पर पंकज सिंह ने कहा कि जब अपराधियों या फिर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो सपा, बसपा और कांग्रेस उनके साथ खड़ी हो जाती है। वहीं, यूपी के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के दावों पर पंकज सिंह ने कहा कि वह तो दावे करते रहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।