Celebration of Lord Parshuram Jayanti and Akshaya Tritiya A Day of Unity and Devotion भगवान परशुराम सत्ता के नियामक हैं : अशोक पाठक, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCelebration of Lord Parshuram Jayanti and Akshaya Tritiya A Day of Unity and Devotion

भगवान परशुराम सत्ता के नियामक हैं : अशोक पाठक

Prayagraj News - सनातन एकता मिशन ने भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई। समारोह में मुख्य अतिथि हरि चैतन्य ब्रह्मचारी ने दीप प्रज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने संगम और घाटों पर स्नान कर दान किया। जैन समाज ने अक्षय...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 30 April 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
भगवान परशुराम सत्ता के नियामक हैं : अशोक पाठक

सनातन एकता मिशन की ओर से भगवान परशुराम की जयंती भव्यता के साथ मनाई गई। हिंदुस्तानी एकेडेमी के सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि हरि चैतन्य ब्रह्मचारी टीकरमाफी ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मिशन के अध्यक्ष अशोक पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम सत्ता के नियामक हैं। वह चिरंजीवी हैं। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने भूतपूर्व अपर निदेशक भारतीय रेल अशोक कुमार, आईटीआई के पूर्व महाप्रबंधक दिवाकर मिश्र, पूर्व पीसीएस मुन्नी लाल पांडेय, प्रो. ऋषिकांत उपाध्याय व सहायक कमांडेंट शिव मोहन अवस्थी सहित विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को सम्मानित किया।

संचालन सीता शरण पांडेय ने किया और संस्था के कार्यों पर राजेंद्र पांडेय ने प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी, देवेंद्र नाथ मिश्र, कल्पना पाठक, श्याम सूरत पांडेय, हेमंत बनर्जी, आदित्य पाठक, सहदेव मुखर्जी, डॉ. टीएन पांडेय, डॉ. एसके पांडेय, सुधीर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संगम में लगाई डुबकी, किया दान वैशाख मास की तृतीया तिथि पर संगम, रामघाट व दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घाटों पर भोर से ही पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। अक्षय पुण्य की कामना को लेकर घाटों पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों को अन्न, वस्त्र व घड़े का दान किया। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। जैन समाज ने श्रद्धा भाव के साथ मनाया पर्व जैन समाज के अनुयायियों ने श्रद्धा भाव के साथ अक्षय तृतीया पर्व मनाया। जीरो रोड, कर्नलगंज व बेनीगंज स्थित जैन मंदिर में भगवान ऋषभदेव के प्रथम आहार के रूप में मनाए गए पर्व के दौरान भगवान की आरती उतारी गई। अभिषेक किया गया। इस मौके पर दिनेश जैन, राजेश जैन, अखिलेश चंद्र जैन, महेंद्र जैन आदि मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व भारतीय सांस्कृतिक परिषद सहित कई संस्थाओं ने अलोपीबाग स्थित बैकुंठ धाम आश्रम में पर्व मनाया। इस दौरान पहलगाम में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। संचालन डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल ने किया। इस मौके पर रामनरेश त्रिपाठी पिंडीवासा, सुभाष वैश्य, श्याम सूरत पांडेय, सतीश कुमार गुप्त, दुर्गेश दुबे, शैलेंद्र मिश्र, कमलेश दुबे आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।