Cleanliness Drive in Prayagraj to Commemorate Rani Ahilyabai Holkar s Legacy घाट की सफाई कर रानी अहिल्याबाई को किया नमन, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCleanliness Drive in Prayagraj to Commemorate Rani Ahilyabai Holkar s Legacy

घाट की सफाई कर रानी अहिल्याबाई को किया नमन

Prayagraj News - प्रयागराज में भाजपा महानगर द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने रानी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 25 May 2025 10:42 AM
share Share
Follow Us on
घाट की सफाई कर रानी अहिल्याबाई को किया नमन

प्रयागराज। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत रानी अहिल्याबाई होल्कर की याद में शनिवार को भाजपा महानगर की ओर से दशाश्वमेध घाट दारागंज पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने रानी अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पार्चन के बाद आरती की। भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि रानी अहिल्याबाई समाज में युगों तक प्रासंगिक रहेंगी। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने विभिन्न मंदिरों का जीर्णोद्धार कर आध्यात्मिक चेतना का विकास किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला संयोजक वंदना सिंह, डॉ. शैलेश पांडेय, शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, शिखा रस्तोगी, शिखा खन्ना, किरण जायसवाल, सुप्रिया निषाद, भरत निषाद, अनुपमा पांडेय, सुनीता चोपड़ा, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, संजय राजन, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, आनंद वैश्य सुदर्शन, सुजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।