मजदूरों के योगदानों का हो सम्मान : अजय राय
Prayagraj News - झूंसी में श्रमिक दिवस पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कामगारों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र की उन्नति में मजदूरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। राहुल...

झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। श्रमिक दिवस पर कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का झूंसी में जोरदार स्वागत किया गया। अजय राय ने कामगार श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा राष्ट्र की उन्नति में मेहनतकश मजदूरों की भूमिका अहम होती है। उनके योगदान का सम्मान होना चाहिए। मेहनतकश समाज को दिलाने के लिए राहुल गांधी जाति जनगणना की लड़ाई छेड़ रखी थी। अंततः सरकार को झुकना पड़ा और जाति जनगणना के लिए घोषणा करना पड़ा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद, मनीष मिश्रा, देवराज उपाध्याय, महेश त्रिपाठी, इश्तियाक अहमद, दिवाकर भारतीय, प्रभाकर मिश्रा, संजय शुक्ला, सलीम टाइगर, गीता भारतीय, फोटो देवी, नगीना देवी, रमेश चंद यादव, मोहम्मद अलीम हाशमी, संजय कुमार भारतीय, राम लखन यादव, गुलशेर खान, महेंद्र कुमार यादव, मुस्ताक अहमद, मो नईम, मो फारुक, मो खालिक, राकेश पासवान, महबूब राईन, नसीम आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।