Eminent Poet Prakash Hospitalized After Heart Attack in Prayagraj साहित्कार प्रकाश को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsEminent Poet Prakash Hospitalized After Heart Attack in Prayagraj

साहित्कार प्रकाश को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Prayagraj News - प्रयागराज के शिवकुटी निवासी 78 वर्षीय जनकवि प्रकाश को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें विनीता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति स्थिर है। उनकी पत्नी का चार मई को निधन...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 15 May 2025 11:05 AM
share Share
Follow Us on
साहित्कार प्रकाश को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज। शिवकुटी के रहने वाले शहर के साहित्यकार 78 वर्षीय जनकवि प्रकाश को दिल का दौरा पड़ने पर शहर के विनीता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालात स्थिर है। साहित्यकार की पत्नी राज किशोरी का चार मई को बीमारी के चलते निधन हो गया था। पत्नी के निधन के चार दिन बाद जनकवि की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। साहित्यकार डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल, रविनदंन सिंह, समाजसेवी नागेंद्र सिंह, उमेश श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप चित्रांशी, डॉ. पीयूष मिश्र, रचना सक्सेना, शैलेंद्र मधुर, तलब जौनपुरी ने साहित्यकार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।