बाल्मीकानंद का मिशन हम आगे बढ़ाएंगे: संजय गुप्ता
Prayagraj News - अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ और श्री वाल्मीकि महापंचायत ने ऋषिकुल विद्यालय में भाजपा के नए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का अभिनंदन किया। संजय गुप्ता ने आदिगुरु महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर...

अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ एवं श्री वाल्मीकि महापंचायत की ओर से शुक्रवार को ऋषिकुल विद्यालय परिसर में भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का अभिनंदन किया गया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आदिगुरु महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर विद्यालय के संस्थापक बद्री प्रसाद बाल्मीकानंद के मूर्ति स्थल की सफाई कर माल्यार्पण किया। कक्षा नौ तक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पार्षद भास्कर पटेल, प्रधानाचार्य डॉ. शीला त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, विनोद, श्यामचंद हेला, रविंद्र त्रिपाठी, विजय पटेल, गौरीश आहूजा, हरिकिशन वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।