Prayagraj Records Hottest April Day at 44 3 C Amidst Rising Temperatures 44.3 डिग्री के साथ सूबे का सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Records Hottest April Day at 44 3 C Amidst Rising Temperatures

44.3 डिग्री के साथ सूबे का सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज

Prayagraj News - प्रयागराज में अप्रैल के पहले तीन सप्ताह में तापमान ने जोर पकड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे शहर सूबे का सबसे गर्म शहर बना। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 21 April 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
44.3 डिग्री के साथ सूबे का सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज

प्रयागराज, संवाददाता। अप्रैल के तीन सप्ताह बीतने के साथ ही सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को मानों आसमान से आग बरस पड़ी। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज सूबे का सबसे गर्म शहर रहा। 44 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर दूसरे नंबर पर जबकि 43.4 डिग्री के साथ वाराणसी और फुर्सतगंज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।

प्रयागराज में दोपहर 12 बजे से लेकर पांच बजे तक जो भी सड़क पर निकला उसे ऐसा लगा मानों चमड़ी झुलस जाएगी। दो पहिया वाहन चालक चेहरे को गमछा, तौलिया से ढककर निकले। सड़क किनारे गन्ने और बेल का रस, नारियल पानी, शर्बत की दुकानों पर शहरी प्यास बुझाते दिखे। अप्रैल महीने में प्रयागराज का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39.5 और 22.6 रहता है जबकि सोमवार को 44.3 व 25.4 दर्ज किया जो सामान्य से क्रमश: 4.8 और 2.8 डिग्री अधिक रहा।

रविवार से तुलना की जाए तो अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में चिलचिलाती धूप से राहत के आसार नहीं है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 45 डिग्र्री के पार जा सकता है। सूरज के तेवर देखकर शहरी अभी से चिंता में हैं कि मई और जून में क्या होगा। पिछले कुछ वर्षों में अप्रैल के अधिकतम तापमान पर नजर दौड़ाएं तो 2021 में 28 अप्रैल को तापमान सर्वाधिक 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वैसे मौसम विभाग के आंकड़ों के रिकॉर्ड के अनुसार 46.6 डिग्री तापमान के साथ 30 अप्रैल 1999 सर्वाधिक गर्म दिन था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।