समारोह में पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
Prayagraj News - सरस्वती शिशु मंदिर ज्वाला देवी में शिशु वाटिका के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्ष सात्विक सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। मुख्य अतिथि विवेक और दिव्या त्रिपाठी ने शपथ...

सरस्वती शिशु मंदिर ज्वाला देवी, सिविल लाइंस में शिशु वाटिका शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष सात्विक सिंह, उपाध्यक्ष प्राशीं सिहं, मंत्री अनंपल त्रिपाठी, सह मंत्री सुजॉय, सेनापति सार्थक द्विवेदी, अथर्व श्रीवास्तव, उप सेनापति सनद मिश्रा ,अविरल थापा के साथ सभी विभागीय पदाधिकारियों ने शपथ ली। मुख्य अतिथि विवेक त्रिपाठी एवं दिव्या त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत त्रिपाठी एवं शिशु वाटिका प्रमुख कंचनलता, विद्यालय के समस्त आचार्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।