एलईडी स्क्रीन पर मक्का और मदीना की दी जानकारी
Prayagraj News - प्रयागराज में हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए तीसरी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसमें हज के अरकानों की जानकारी दी गई और मक्का-मदीना की विशेषताओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व हज ट्रेनर्स...

प्रयागराज, संवाददाता। इस साल हज पर जाने वालों की तीसरी ट्रेनिंग बुधवार शाम नूरउल्लाह रोड स्थित पालकी गेस्ट हाउस में दी गई। जिसमें हज यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गईं। हज के अरकानों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इससे पूर्व ट्रेनिंग की शुरुआत तिलावते कुरानेपाक से हुई। जिसके बाद मुफ्ती सैफुर्रहमान ने मक्का और मदीना में होने वाले सफरे हज से जुड़ी खास जानकारियां दीं। उन्होंने हज के दौरान अदा किए जाने वाले अरकानों को विस्तार से बताया।
इसके बाद पूर्व हज ट्रेनर हाजी शाह सऊद और हाजी आसिफ अनवार ने एलईडी स्क्रीन पर मक्का और मदीना के दृश्यों को दिखाया। हाजी सादिक अली और मोहम्मद हुसैन ने जायरीनों को बैग और सात दाने की तस्बीह दी। अंत में कमेटी के संरक्षक हाजी अनीस अहमद और अध्यक्ष अल्तमश नाजिम अंसारी को शाल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में गत वर्ष के हज खिदमतगारों का माला पहनाकर सम्मान किया गया और इस वर्ष के हज खिदमतगारों का हाजी मोहम्मद शोएब खान ने परिचय कराया। कमेटी के अध्यक्ष अल्तमश अंसारी ने धन्यवाद दिया। अध्यक्षता डॉ. तारिक उमर सिद्दीकी और संचालन महासचिव हाजी मोईन अहमद खान ने किया। इस मौके पर हाजी मजहर अली, सलमान अहमद, मोहम्मद यासिर, मो. मोबीन आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।