शालिग्राम थे संघ के आदर्श स्वयंसेवक : प्रो. राजाराम
Prayagraj News - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व महानगर संघ चालक डॉ. शालिग्राम को केशवनगर में श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन में स्वयंसेवकों और विशिष्टजनों ने उनके आदर्शों और जीवन की स्मृतियों को साझा किया। उनके जीवन और...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व महानगर संघ चालक डॉ. शालिग्राम को केशवनगर में शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गई। प्रयाग संगीत समिति के निकट आयोजन स्थल पर स्वयंसेवकों व विशिष्टजनों ने उनसे जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। पूर्व कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि शालिग्राम संघ के आदर्श स्वयंसेवक थे। महानगर संघ चालक के आदर्शों के अनुरूप जीवन व्यतीत किया। प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने कहा कि उनका जीवन ध्येय निष्ठ था। लकीर के फकीर नहीं बल्कि प्रखर अनुसंधाता थे। गाव: सर्वसुखप्रदा:नामक अपनी 136 पृष्ठ की पुस्तक में उन्होंने अष्टांग हृदयम, शारंगधर संहिता, सिद्ध भेषज संग्रह, कश्यप संहिता, रस तरंगिणी रसायन सार जैसे आयुर्वेद के ग्रंथों के हवाले से अपने कथन की पुष्टि की है।
इस अवसर पर धर्म जागरण प्रमुख कुंवर, केशव नगर संघचालक राजेंद्र मिश्र, बौद्धिक प्रमुख सतीश, अविनाश, रघुराज किशोर, सुशील श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, सतीश प्रजापति, अनिल गुप्ता, रविंद्र मिश्र आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।