Baisakhi Festival Celebrated with Grandeur at Gurdwara Sri Guru Singh Sabha हम गुरु के बताए मार्ग पर चले,यही हमारी सच्ची सेवा है:बाबा जगतार सिंह, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsBaisakhi Festival Celebrated with Grandeur at Gurdwara Sri Guru Singh Sabha

हम गुरु के बताए मार्ग पर चले,यही हमारी सच्ची सेवा है:बाबा जगतार सिंह

Rampur News - गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। रागी जत्था ने कीर्तन किया और संगत को निहाल किया। बाबा जगतार सिंह ने सभी से अमृत पान और दीन दुखियों की सेवा करने की अपील की। इस अवसर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरMon, 14 April 2025 04:44 AM
share Share
Follow Us on
हम गुरु के बताए मार्ग पर चले,यही हमारी सच्ची सेवा है:बाबा जगतार सिंह

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बाहर से आए रागी जत्था ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया । पंजाब से आए बाबा जगतार सिंह ने कहा कि हर सिख का फर्ज बनता है कि वह अमृत पान करें। दीन दुखियों की सेवा करें। हम गुरु के बताए मार्ग पर चले,यही हमारी सच्ची सेवा और मानवता है। इस मौके पर दरबार साहिब का जत्था पलविंदर सिंह ने भी कीर्तन कर संगत को निहाल किया और सभी से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शहर विधायक आकाश सक्सेना,जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ,पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ,सीडीओ नंद कलाल किशोर,सूर्य प्रकाश पाल , पूर्व जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू ,भारत भूषण गुप्ता ,व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ,लखविंदर सिंह ,दलबर सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,तीरथ सिंह ,गुरुद्वारा प्रधान सरदार दर्शन सिंह खुराना,गुरिंदर सिंह ,सुरेंद्र सिंह को सिरोपा पहना स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा बैसाखी पर भारत में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह ,सरदार मनमीत सिंह ,जसपाल सिंह वादी ,अवतार सिंह ,अमरजीत सिंह कपूर ,हरपाल सिंह ,हरभजन सिंह बत्रा ,सनी कपूर ,गुलशन अरोड़ा ,सेवा सिंह ,नवनीत सिंह ,सुखबीर सिंह ,रणजीत कौर ,बलविंदर कौर ,मनजीत कौर ,मनप्रीत सिंह ,बिक्रमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।