कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि:निक्कू
Rampur News - मंगलवार को ग्राम तिराह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि संगठन किसी पार्टी की रीढ़ है और कांग्रेस ही देश का नेतृत्व कर सकती है। अपराधों में वृद्धि को...

मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम तिराह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हूए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा संगठन ही किसी भी पार्टी की रीड होती है।सभी साथी मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि देश के हालात बेहद नाजुक हैं ऐसी हालत में केवल कांग्रेस ही देश का नेतृत्व कर सकती है। प्रदेश में जगह-जगह अपराध बढ़ रहे हैं।लगातार लूट हत्याएं और बलात्कार की घटनाएं प्रदेश में बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा इन सब परिस्थितियों से निपटने के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाना होगा।जिला अध्यक्ष निक्कू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं का सम्मान ही उनकी प्राथमिकता होगी।सभी
कार्यकर्ता एक जुट होकर मजबूत संगठन का निर्माण करें। बैठक की अध्यक्षता डॉ रामेश्वर दयाल और संचालन पूर्व प्रदेश सचिव सचिन त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जिवेन्द्र गंगवार,कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिन सचिन त्रिवेदी,अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव साहिर अली खान, वेदराम यादव, दुर्गेश मौर्य, पूर्व प्रधान रोशन लाल गंगवार,बद्री प्रसाद मौर्य,केवल सिंह,चितर सिंह, शंकर लाल, रामपाल, वेदपाल गंगवार, रियाज अहमद, कपिल चौधरी,किशन लाल, देवकीनंदन, अनिल गंगवार,मुकेश गुप्ता, इरशाद अली, सुरेश गंगवार, कौशल सक्सेना सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।