India Strengthens Military Capability Post Balakot Airstrike Ex-Servicemen Speak बहुत मजबूत है भारत, घर में घुसकर मारने की क्षमता , Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsIndia Strengthens Military Capability Post Balakot Airstrike Ex-Servicemen Speak

बहुत मजबूत है भारत, घर में घुसकर मारने की क्षमता

Rampur News - बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत की सैन्य ताकत में वृद्धि हुई है। पूर्व सैनिकों के अनुसार, भारत के पास 164 परमाणु हथियार और रशियन मिसाइलें हैं, जिससे वह आतंकवादियों को सटीक निशाना बना सकता है। मोदी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरWed, 7 May 2025 01:26 AM
share Share
Follow Us on
बहुत मजबूत है भारत, घर में घुसकर मारने की क्षमता

दढ़ियाल। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत की ताकत काफी बढ़ गई। अब भारत सीमा पार आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए और भी बेहतर तरीके से तैयार है। भारत के पास अब ऐसे हथियार हैं जिनसे दुश्मन को सटीक निशाना बनाया जा सकता है और नुकसान भी कम होता है। ये कहना है पूर्व सैनिकों का। पूर्व सैनिकों का कहना है कि भारत के पास 164 परमाणु हथियार है और रशियन मिसाइल भी है। जिनसे हम अपने दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने का माद्दा रखते हैं। सेना से रिटायर्ड जवानों का कहना है कि अब पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना होगा।

अब बहुत मजबूत है भारत, घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। सन 1971 में जब युद्ध हुआ था उस समय कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी उस समय सेना को इतनी छूट नहीं हुआ करती थी। जितनी भाजपा सरकार में मोदी ने सेना को खुली छूट दे रखी है। -रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल प्रताप सिंह 1971 में बांग्लादेश से हुए युद्ध में किसी को उच्च अधिकारियों से परमिशन लेनी पड़ती थी। जबकि अब ऐसा नहीं है। मोदी ने सेना से कहा है कि कोई आतंकी आपके एक गोली मारे आप 10 मारो, किसी की कोई परमिशन की जरूरत नहीं है। आप सक्षम हो। -रिटायर्ड सूबेदार अशोक सिंह पहले के मुकाबले सरकार बहुत मजबूत है भारत को एक अच्छा प्रधानमंत्री मिला है। जो हर परिस्थिति में हमेशा सेना के समर्थन में आगे खड़ा रहता है। -रिटायर्ड युद्धवीर सिंह, हवलदार पहले के मुताबिक अब भारत मजबूत है। केंद्र सरकार जो कर रही है, हम सब उसके साथ में खड़े हैं। देश से आतंकवाद का सफाया होना चाहिए। -रिटायर्ड सूबेदार दर्शन सिंह काहलो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।