एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश को मिलेगी नई दिशा: डीके शर्मा
Saharanpur News - बीजेपी द्वारा बेहट में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। सहारनपुर जिला प्रभारी डीके शर्मा ने कहा कि यह देश को नई दिशा देगा और संसाधनों को मजबूत करने में मदद करेगा। पूर्व...

बेहट एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए एकजुटता के साथ एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया। बुधवार को कस्बे के विकासनगर रोड पर भाजपा नेता संजीव कर्णवाल बॉबी के फार्म हाउस पर आयोजित प्रबुद्ध समागम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहारनपुर जिला प्रभारी डीके शर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव देश को नई दिशा देगा। यह महज राजनीतिक सुधार ही नहीं अपितु राष्ट्र के निर्माण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार बार-बार के चुनावों से बचकर देश के संसाधनों को मजबूत कर सकेगी।
कार्यक्रम आयोजक पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश में अल्पकालिक चुनाव खत्म होंगे। जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, संजीव कर्णवाल बॉबी, साहब सिंह पुंडीर, पूर्व प्रधान चौधरी रणवीर बरथा, हंसराज गौतम, बबलू कुमार एडवोकेट, प्रधान संदीप कुमार सहगल एडवोकेट आदि ने भी संबोधित किया। पंडित संजय प्रपन्नाचार्य, हंसराज, प्रदीप गुप्ता पूर्व प्रधान, ओमपाल राठौर, रजनीश राणा, प्रवीण सैनी, मंडल अध्यक्ष सढौली कदीम सत्येंद्र कुमार, बेहट मंडल अध्यक्ष बिजेंदर कुमार, छुटमलपुर मंडल अध्यक्ष अमित सेन, मंजू शर्मा, अंकुर सैनी, सुशील काम्बोज आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।