Sunil Bharala Praises Indian Army s Response to Terrorism in Pahalgam ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सिखाया सबक: सुनील भराला, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSunil Bharala Praises Indian Army s Response to Terrorism in Pahalgam

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सिखाया सबक: सुनील भराला

Saharanpur News - छुटमलपुर के पूर्व श्रम आयोग के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि पहलगाम में आंतकियों द्वारा किए गए कार्य का भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश मोदी और सेना के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 17 May 2025 12:07 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सिखाया सबक: सुनील भराला

छुटमलपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व श्रम आयोग के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा कि पहलगाम में आंतकियों ने जो घृणित कार्य किया था। देश की सेना ने पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दिया है। शुक्रवार को छुटमलपुर रुड़की रोड स्थित विकास गुप्ता के कैंप कार्यालय पर भाजपा नेताओं ने सुनील भराला का फूल मालाओं से स्वागत किया। सुनील भराला ने कहा की आज पूरा देश मोदी एवं सेना के साथ खड़ा है। सेना ने पाकिस्तान के आंतकी अड्डो पर जो प्रहार किया है वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। कहा कि आज का भारत नया भारत है।

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दुबे सिंह कंबोज, धर्मपाल सैनी, कंवरपाल राठी, मांगेराम शर्मा, ऋषिपाल सैनी, संदीप रोहिल्ला ,सुशील चौधरी, नीरज सैनी, विनय सैनी, शुभम शर्मा, कन्हैया, गगन वर्मा, हर्ष तोमर, अश्वनी सैनी, सत्यम गुप्ता, अंकित गुप्ता, मनोज माहेश्वरी, प्रमोद भारद्वाज,योगेश धीमान, सरवन कश्यप, संजय सैनी, गौरव सैनी, अरविंद धीमान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।