प्रेम कहानी का दुखद अंत, एक साथ जलीं चिताएं
Saharanpur News - बडगांव क्षेत्र में प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ, जब नयागांव के युवक रवि और एक युवती का शव महेशपुर के जंगल में लटका मिला। दोनों ने लिंक नहर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। उनके शवों का अंतिम संस्कार होली...

बडगांव बडगांव क्षेत्र में प्रेम कहानी के दुखद अंत के बाद मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
होली की पूर्व रात में गांव के श्मशान में प्रेमी युगल की एक साथ दो चिताए जलने से गांव में शोक व्याप्त है। बुधवार को नयागांव निवासी युवक रवि व एक युवती का शव गांव महेशपुर के जंगल में हिंडन नदी पर लिंक नहर क्रासिंग पर रस्सी से लटके मिले थे। एक साथ दो शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा था। ग्रामीणों के मुताबिक मृतकों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग के चल रहा था। मंगलवार को दोनों घर से फरार थे। दोनों ने लिंक नहर पर जाकर एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात मृतकों के शव गांव पहुंचे। परिजनों ने रात में ही गांव के श्मशान घाट में पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। होली की पूर्व रात में गांव में एक साथ दो चिंताए जलने से ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। होली के रंग में भंग पड़ने से दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष विनय शर्मा का कहना है कि मृतकों के परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामला आत्महत्या का है। किसी पक्ष ने कोई कोई तहरीर नही दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।