Tribute to Maulana Ghulam Mohammad Vastanvi Education Pioneer Passes Away पूर्व मोहतमिम मौलाना वस्तानवी के निधन पर दुख व्यक्त किया, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsTribute to Maulana Ghulam Mohammad Vastanvi Education Pioneer Passes Away

पूर्व मोहतमिम मौलाना वस्तानवी के निधन पर दुख व्यक्त किया

Saharanpur News - रामपुर मनिहारान के गांव चर्रोह में मदरसा जामिया दावतुल हक मुईनिया में हजरत मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। मौलाना शमशीर कासमी ने उनकी शिक्षा के क्षेत्र में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 5 May 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व मोहतमिम मौलाना वस्तानवी के निधन पर दुख व्यक्त किया

रामपुर मनिहारान। दारुल उलूम देवबंद के पूर्व मोहतमिम (कुलपति) रहे हजरत मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी के निधन पर क्षेत्र के गांव चर्रोह में मदरसा जामिया दावतुल हक मुईनिया में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके निधन पर दुख व्यक्त किया गया। मदरसा प्रबंधक हजरत हाजी शमशाद की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए मौलाना शमशीर कासमी ने कहा कि हजरत मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी साहब ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कारनामें किए है। वह अपने आप में एक मिसाल है। सैंकड़ों से ज्यादा स्कूल कालेज और भारी संख्या में दीनी मदारिस के जरिय लाखों छात्र- छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाया है।

मदरसे में कुरान पढ़कर उनकी मगफिरत के लिए दुआ की गई। शोक सभा में कारी शौकीन अलहसनी, मौलाना तय्यब, हकीम इसरार, मोहम्मद अरशद, डॉ. सरफराज, मुस्तफा, मौलाना हुसैन आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।