जिले में दिन भर रहा वीआईपी का जमावड़ा, प्रशासन रहा सतर्क
Saharanpur News - सहारनपुर में बुधवार को राज्यमंत्री जसवंत सैनी की बेटी की शादी समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, और कई अन्य वीआईपी शामिल हुए। रिसोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी और पुलिस-प्रशासन सतर्क...

सहारनपुर सहारनपुर में बुधवार को दिन भर वीआईपी का जमावड़ा रहा। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सैनी की बेटी के शादी समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक सहित कई कैबिनेट, राज्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। इस दौरान पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। जिले में कड़ी चौकसी बरती गई। इसके साथ ही रिसोर्ट भी छावनी में तब्दील रहा और खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड़ रहा। अंबाला रोड पर सरसावा क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में शादी समारोह का आयोजन किया गया।
बुधवार की सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह रिसोर्ट पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने दोनों का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्यमंत्री जसवंत सैनी को बेटी की शादी की शुभकामनाएं दी। इनके पश्चात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी रिसोर्ट पहुंचकर राज्यमंत्री जसवंत सैनी को बेटी की शादी की बधाई दी। दोनों उपमुख्यमंत्रियों का भी स्वागत किया। इसी तरह वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, जिला प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री गुलाबो देवी, राज्यमंत्री प्रदीप, राज्यमंत्री संदीप, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री केपी सिंह मलिक, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, एमएलसी अश्वनी त्यागी, भाजपा प्रदेश चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह, महामंत्री अनूप, प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा सहित कई राज्यमंत्री और विधायक भी शादी समारोह शामिल हुए हैं। इस दौरान जिले से राज्यमंत्री और देवबंद विधायक बृजेश सिंह, महापौर डाक्टर अजय सिंह, विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, विधायक कीरत सिंह, विधायक मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। --------- चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात वीआईपी मुवमेंट को लेकर जिले भर में कड़ी चौकसी बरती गई। अंबाला रोड पर सरसावा क्षेत्र में स्थित रिसोर्ट छावनी में तब्दील रहा। खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा। शादी समारोह में जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई। कुछ की चेकिंग भी गई। अंबाला रोड पर वाहनों की कतार लगी रही। जिले भर के तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।