Sambhal s Shahi Jama Masjid name will be changed board with new name in blue color instead of green is ready संभल की शाही जामा मस्जिद का बदलेगा नाम, हरे की जगह नीले रंग का नए नाम वाला बोर्ड बनकर तैयार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsSambhal s Shahi Jama Masjid name will be changed board with new name in blue color instead of green is ready

संभल की शाही जामा मस्जिद का बदलेगा नाम, हरे की जगह नीले रंग का नए नाम वाला बोर्ड बनकर तैयार

संभल में जिस शाही मस्जिद का सर्वेक्षण नवंबर में शुरू हुआ और हिंसा भड़क गई, अब उसका नाम बदलने की तैयारी हो रही है। नए नाम वाला नया बोर्ड भी बनकर तैयार हो गया है। यहां पहले से हरे रंग के बोर्ड पर मस्जिद का नाम लिखा है। नया बोर्ड नीले रंग का है और उस पर नया नाम लिखा गया है।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानWed, 9 April 2025 05:29 PM
share Share
Follow Us on
संभल की शाही जामा मस्जिद का बदलेगा नाम, हरे की जगह नीले रंग का नए नाम वाला बोर्ड बनकर तैयार

संभल की जामा मस्जिद का नाम बदलने की तैयारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कर ली है। मस्जिद के बाहर अभी हरे रंग पर शाही जामा मस्जिद लिखा बोर्ड यहां लगा है। अब नीले रंग के बोर्ड पर नया नाम लिखाया गया है। इस पर शाही जामा मस्जिद के स्थान पर जुमा मस्जिद लिखा गया है। पहले वाले बोर्ड पर ऊर्दू और हिंदी में नाम लिखा था। नए बोर्ड में हिंदी और अंग्रेजी ने नाम लिखा गया है। फिलहाल यह बोर्ड नई बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा हुआ। जब से इस बोर्ड को लोगों ने देखा है यह चर्चा का विषय बना हुआ है। नया बोर्ड स्थानीय लोगों के बीच उत्सुकता और सवालों का केंद्र बना हुआ है। अब चर्चा यह हो रही है कि बोर्ड तो तैयार है लेकिन अगला कदम क्या होगा?

कोट पूर्वी स्थित सत्यव्रत पुलिस चौकी के सामने मस्जिद को लोग आज तक शाही जामा मस्जिद के नाम से जानते हैं। शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के बाद मस्जिद के नाम को लेकर संशय शुरू हो गया है। एएसआई ने हाईकोर्ट में दिए अपने हलफनामे में इसे जुमा मस्जिद बताया है। इसको लेकर अब ही एएसआई मस्जिद पर जुमा मस्जिद के नाम से नया बोर्ड लगाने जा रही है। जो सालों पूर्व मस्जिद कमेटी ने उखाड़ दिया था।

ये भी पढ़ें:संभल मस्जिद के नाम पर ही रार, जामी, जुमा या जामा? हिंदू पक्ष बोला- विवादित ढांचा

नीले रंग में बना नया बोर्ड सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा गया है। एएसआई का यह बोर्ड तकनीकी रूप से एक सामान्य पहचान है, लेकिन इसकी टाइमिंग और स्थान ने इसे बेहद संवेदनशील और प्रतीकात्मक बना दिया है। चौकी में रखे इस बोर्ड को देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग पुलिस से पूछते नजर आ रहे हैं क्या बोर्ड अब मस्जिद पर लगेगा? या फिर कोई और निर्णय शेष है? बोर्ड से यह संदेश साफ है कि यह इमारत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में है और इसका नाम रिकॉर्ड के अनुसार 'जुमा मस्जिद संभल' है। पिछले दिनों हाईकोर्ट के आदेश में भी नाम का अलग होना चर्चा का विषय बना था।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |