BJP Honors Newly Appointed District President and Mandal Presidents in Sambhal नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsBJP Honors Newly Appointed District President and Mandal Presidents in Sambhal

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित

Sambhal News - संभल में भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह और मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भाजपा की कार्यप्रणाली की सराहना की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 30 March 2025 06:34 PM
share Share
Follow Us on
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित

संभल। भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को फूलामाला पहनाकर सम्मानित किया गया। एकता बिहार कॉलोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि पूरे विश्व में भाजपा ही ऐसी पार्टी है। जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर ऊपर तक सभी को समान रूप से सम्मान दिया जाता है। जिला प्रभारी हेमंत राजपूत ने कहा कि संभल में चौधरी हरेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने उन्हें उनके कार्यों के अनुसार सम्मान दिया है। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाकर जो सम्मान मुझे दिया है। मैं पार्टी का जीवन भर आभारी रहूंगा। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान परमेश्वर लाल सैनी, भीष्म शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह, गीता प्रधान, राजेश शंकर राजू, अंजू चौधरी, कमल कुमार कमल, अर्जुन वाल्मीकि, संतोष देवी, जी कुलदीप चौधरी, विरलेश यादव, हृदेश यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।