Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsBJP Youth Morcha Celebrates 8 Years of UP Government Achievements with Bike Rally in Sambhal
बाइक रैली निकाल मनाया सरकार की उपलब्धियों का उत्सव
Sambhal News - उत्तर प्रदेश सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने संभल में एक बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली का स्वागत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष...
Newswrap हिन्दुस्तान, संभलWed, 9 April 2025 09:50 PM

संभल। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को संभल में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाल उत्सव मनाया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सैय्यद शान अली के नेतृत्व में मोहल्ला चौधरी सराय बहजोई रोड स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा जल अर्पण एवं पुष्प वर्षा कर रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहां मुन्ना खान, सैय्यद आसिम अली, शमशाद हुसैन, जुल्फकार हुसैन, नदीम अख्तर, फैजुल्लाह खान, फरहान खान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।