दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, छह पर रिपोर्ट दर्ज
Sambhal News - बहजोई में एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दहेज के...

बहजोई। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पूरे मामले में महिला की ओर से पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि चार वर्ष पहले उसकी शादी दिल्ली के थाना राजौरी गार्डन क्षेत्र में एक युवक से हुई थी। उसके पिता ने हैसियत के मुताबिक शादी में खर्चा किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में फलेट दिलाने के लिए दबाव बनाने लगे। जब उसने असमर्थता जताई तो, उसके साथ मारपीट की। 30 मार्च 2025 को उसका देवर कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पति से शिकायत करने पर पति ने उल्टा उसे ही डांटा और दहेज की मांग पूरी करने को कहा। ससुराल वाले 31 मार्च को फिर से दहेज करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर समेत देवर व तहेरे ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।