सफाई कर्मचारी संघ ने गिनाईं सफाई कर्मियों की समस्याएं
Sambhal News - चन्दौसी के सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार से मिला। उन्होंने 2006 से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को स्थाई करने, आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 18000...

चन्दौसी। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल संविदा सफाई कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल में सचिव से मिला और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। लौटने पर प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि भेंट के दौरान वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारी को स्थाई किए जाने,आउटसोर्स ठेका कर्मचारी को न्यूनतम वेतन 18000 में प्रति माह दिए जाने तथा प्रदेश की बढ़ती हुई आबादी के अनुसार 3 लाख स्थाई सफाई कर्मचारियों की भर्ती किए जाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री से मांग की है कि बजट में की गई घोषणा अनुसार न्यूनतम वेतन का जीओ जारी किया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर अलीगढ, प्रदेश प्रमुख महामंत्री राजेंद्र सहदेव बिलारी, धीरज चंडालिया झांसी, अजय कुमार राजवर संभल आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।