लंबी बीमारी के चलते लोकतंत्र सेनानी का निधन
Sambhal News - चन्दौसी के लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश कश्यप की देहरादून में लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गंगा किनारे किया गया। ओमप्रकाश ने आपातकाल के दौरान 18 महीने जेल में...

चन्दौसी। शहर के लोकतंत्र सेनानी का लंबी बीमारी के चलते देहरादून में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन पर एसडीएम, तहसीलदार ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। राजकीय सम्मान के साथ राजघाट गंगा किनारे लोकतंत्र सेनानी की अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि ने उनके बड़े बेटे ने दी। शहर के मोहल्ला कैथल गेट तिलवाली गली निवासी लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश कश्यप 75 पुत्र रामस्वरूप कश्यप काफी समय से हार्ट के रोग से पीड़ित थे। ओमप्रकाश का उपचार देहरादून में काफी समय से चल रहा था। शनिवार की रात ओमप्रकाश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 25 जून 1975 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी द्वारा आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित की थी। उस समय ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर मुरादाबाद की जेल भेज दिया गया था। वह जेल में 18 माह तक रहे थे। वर्ष 2006 में सपा सरकार ने ओमप्रकाश को सम्मानित किया गया था। लोकतंत्र सेनानी के निधन पर एसडीएम निधि पटेल तथा तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस के जवानों ने लोकतंत्र सेनानी को शोक सलामी दी। जबकि जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता भी दिवंगत ओमप्रकाश के घर पहुंचे और शव पर भाजपा का झंडा डालकर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।