राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दी सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई
Sambhal News - गवां के आर्य समाज मंदिर में गुरुवार को सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। धनदेव शर्मा, छोटे लाल और वेदप्रकाश शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई...

आर्य समाज मंदिर गवां में गुरुवार को सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के रजपुरा ब्लॉक की कार्यकारणी का गठन किया गया। सेवानिवृत शिक्षकों में धनदेव शर्मा, छोटे लाल व वेदप्रकाश शर्मा को शॉल ओढ़ाकर व संगठन का समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यकारणी में सहसंयोजको में देवदत्त शर्मा, मुदित शर्मा, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, उस्मान, कमल किशोर यादव, राजकुमार गुप्ता, महेंद्र सहगल व अशोक कुमार को नियुक्त कर नवीन जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रजपुरा के खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिहं तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएसएस के जिला कार्यवाह तथा अलीगढ़ राज्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. राजकुमार वैदिक मौजूद रहे। धर्म समाज कॉलेज अलीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. अनुराग मिश्रा, सह संयोजक सुभाष चन्द्र, जिला संयोजक विकास यादव, बनियाखेड़ा ब्लॉक संयोजक पूनम सिंह, नौरंगी लाल, विकास शर्मा व अश्वनी शर्मा, सुरेश चंद्र आर्य ,समय सिंह,ऋतु अग्रवाल रजनी, प्रियंका, समता शर्मा आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक संयोजक गौरव यादव व नागेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक विकास यादव द्वारा की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।