Celebration of Lord Parshuram Jayanti at MLA Anil Tripathi s Residence in Sant Kabir Nagar सत्य और शक्ति के प्रतीक थे भगवान परशुराम , Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsCelebration of Lord Parshuram Jayanti at MLA Anil Tripathi s Residence in Sant Kabir Nagar

सत्य और शक्ति के प्रतीक थे भगवान परशुराम

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के करमा कला में विधायक अनिल त्रिपाठी के आवास पर भगवान परशुराम की जयन्ती श्रद्धा के साथ मनाई गई। विधायक ने उनके आदर्शों का सम्मान करते हुए सत्य और नैतिकता की स्थापना का संकल्प लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरThu, 1 May 2025 05:00 PM
share Share
Follow Us on
सत्य और शक्ति के प्रतीक थे भगवान परशुराम

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के करमा कला में विधायक अनिल त्रिपाठी के आवास पर सत्य एवं शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम की जयन्ती श्रद्धा के साथ मनाई गई। विधायक ने उन्हें समाज में नैतिकता का ध्वजारोहण करते हुए अराजकता को समूल जड़ से समाप्त करने वाला बताया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम के पूजन से हुई। इसके पश्चात विधायक ने ब्राह्मणों का पांव-पखार, तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम ने अपना पूरा जीवन सत्य की मार्ग पर चलने तथा अन्याय से लड़ने में व्यतीत कर दिया।

धर्म की स्थापना, संस्कृति की रक्षा, दासत्व से मुक्ति तथा आर्य संस्कृति की स्थापना के लिए किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के लिए प्राणी मात्र का हित सर्वोपरि लक्ष्य था। न्याय का पक्षधर रहते हुए उन्होंने दीन दुखियों, शोषितों और पीड़ितों की निरन्तर सहायता व रक्षा की। उन्होंने अक्षय तृतीया पर्व पर क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य बने रहने की कामना की। कार्यक्रम में कोड़रा गुरुकुलम से पधारे ब्रह्मचारियों द्वारा स्वास्तिवाचन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।