Eco Club for Mission Life QR Codes on Trees for Environmental Awareness इको क्लब के पेड़ पौधों पर लगेंगे क्यूआर कोड, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsEco Club for Mission Life QR Codes on Trees for Environmental Awareness

इको क्लब के पेड़ पौधों पर लगेंगे क्यूआर कोड

Santkabir-nagar News - मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। इको क्लब फार मिशन लाइफ के तहत पेड़-पौधे पर क्यूआर कोड

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरFri, 9 May 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
इको क्लब के पेड़ पौधों पर लगेंगे क्यूआर कोड

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। इको क्लब फार मिशन लाइफ के तहत पेड़-पौधे पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। जिसे स्कैन करते ही बच्चों को सम्बन्धित पेड़-पौधों की जानकारी मिल सकेगी। पेड़-पौधे के रोपड़ से होने वाले लाभों व उनके संरक्षण के प्रति बच्चों जागरूक करते हुए बीईओ ज्ञानचन्द्र मिश्र में यह जानकारी दिया है। कंपोजिट विद्यालय बनकटा पर इको क्लब फार मिशन लाइफ गतिविधि में शामिल बच्चों को बीईओ ने जागरूक किया। कहाकि ब्लाक के 117 परिषदीय स्कूलों में इको क्लब फार मिशन लाइफ का गठन किया गया है। जिसका उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। जीवन को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छ पर्यावरण और पेड़-पौधे को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

इको क्लब में स्कूल के बच्चों को समन्वयक और सदस्य बनाया गया है। क्लब में 10 बालक और 10 बालिकाएं होती हैं। प्रत्येक कक्षा से दो छात्र और दो छात्राएं समन्वयक होती हैं। जिसमें एक कप्तान का चयन किया जाता है। प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार गौतम ने बताया कि इको क्लब पर्यावरण संरक्षण व स्थाई विकास के लिए ही छात्रों व अभिभावकों को जागरूक करने का काम करता है। क्यूआर कोड को जनरेट करने के लिए गूगल के जीपीटी ऐप में जाकर कोड जेनरेटर से कोड बनाया जाता है। मोबाइल के गूगल में क्यूआर स्कैनर पर क्लिक करके पेड़ों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके बच्चे, उनके अभिभावक या फिर कोई भी आमजन पौधों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे पेड़ों की प्रजाति से लेकर उनके वैज्ञानिक आदि के बारे में जानकारी प्राप्त जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।