Judicial Officials Prepare for National Lok Adalat on May 10 जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsJudicial Officials Prepare for National Lok Adalat on May 10

जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा करना था। अधिकारियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरFri, 9 May 2025 02:58 PM
share Share
Follow Us on
जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ गुरुवार को एक बैठक किया। बैठक 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत आयोजित हुई। महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार 10 मई द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के विभिन्न प्रकार के शिविरों तथा पराविधिक स्वयं सेवकों के माध्यम से भी किया जा रहा है। जिला जज ने समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें। बैठक में अपर जिला जज-प्रथम रमेश दूबे, अपर जिला जज एससी एसटी भूपेंद्र राय, नोडल ऑफिसर एवं अपर जिला जज पॉस्को कृष्ण कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय, सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट्रैक सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तयाल, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय अशोक कुमार कसौधन, अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेंद्र कुमार यादव, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मेहदावल चंदन सिंह उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।