Plantation Drive Launched in Sant Kabir Nagar 29 Lakh Plants to be Planted जिले में लगेंगे इस बार 29.15 लाख पौधे, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPlantation Drive Launched in Sant Kabir Nagar 29 Lakh Plants to be Planted

जिले में लगेंगे इस बार 29.15 लाख पौधे

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में पौधरोपण अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। इस वर्ष 29 लाख 15 हजार 240 पौधे लगाने का लक्ष्य है। वन विभाग 12 लाख 34 हजार 900 पौधे लगाएगा जबकि अन्य विभाग भी पौधरोपण में शामिल हैं। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरThu, 10 April 2025 12:10 PM
share Share
Follow Us on
जिले में लगेंगे इस बार 29.15 लाख पौधे

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पौधरोपण अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। शासन से विभागवार लक्ष्य प्राप्त हो गया है। लक्ष्य के अनुरूप वन विभाग अपने विभिन्न नर्सरियों में पौधों को उगाने के कार्य में जुट गया है। इसके अलावा पौधरोपण स्थलों के चिन्हीकरण और लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कार्य योजना बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। सभी विभागों के जिम्मेदारों को लक्ष्य के बाबत जानकारी भी दे दी गई है। जिले में इस वर्ष 29 लाख 15 हजार 240 पौधे लगाए जाएंगे। शासन से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जिले में लगने वाले कुल 29 लाख 15 हजार 240 पौधो में से वन विभाग अकेले 12 लाख 34 हजार 900 पौधे लगाएगा। ग्राम्य विकास विभाग 9 लाख 39 हजार पौध रोपण कराएगा। इसके अलावा राजस्व विभाग 78 हजार, पंचायती राज विभाग 94 हजार, नगर विकास 16 हजार, उद्योग विभाग 11 हजार , लोक निर्माण विभाग आठ हजार, जल शक्ति विभाग आठ हजार, कृषि विभाग 1 लाख 85 हजार पौधों का रोपण करेगा। पशुपालन विभाग सात हजार, सहकारिता विभाग 4060, उर्जा विभाग 42 सौ, माध्यमिक शिक्षा विभाग 7 हजार, बेसिक शिक्षा विभाग 12 हजार पौधरोपण कराएगा। प्राविधिक शिक्षा तीन हजार, उच्च शिक्षा आठ हजार, श्रम विभाग 1200, स्वास्थ्य विभाग नौ हजार, परिवहन विभाग 11 सौ, उद्यान विभाग 1 लाख 15 हजार और गृह विभाग 3780 पौधे लगाएगा। सभी विभागों को लक्ष्य प्रदान कर दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है। स्थान चिन्हित किया जा रहा है। पौध रोपण के साथ ही उसके सुरक्षा का भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। वन विभाग के द्वारा सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।