Relief from Heatwave in Sant Kabir Nagar Farmers Resume Work सुबह छाए रहे घने बादल, गर्मी से मिली है राहत, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsRelief from Heatwave in Sant Kabir Nagar Farmers Resume Work

सुबह छाए रहे घने बादल, गर्मी से मिली है राहत

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले एक सप्ताह से चल चल रही लू

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 28 April 2025 12:42 PM
share Share
Follow Us on
सुबह छाए रहे घने बादल, गर्मी से मिली है राहत

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले एक सप्ताह से चल चल रही लू से लोगों को दो दिन से राहत मिल गई। सोमवार को भी भोर से ही आसमान में काले घने बादल छाए रहे। ऐसा लग रहा था कि भारी बारिश होगी, लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों का जरूरी काम काज लटका हुआ। लोग जल्द से जल्द अपने बाहरी काम को समेटने में जुटे हुए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज जिले में पल-पल बन और बिगड़ रहा है। एकाध किसानों को छोड़ दिया जाए तो शेष किसानों की गेहूं मड़ाई पूरी हो चुकी है। तीन से पांच प्रतिशत किसान ऐसे होंगे, जिनका भूसा अभी तक नहीं रखा गया है, उन्हीं किसानों का काम पिछड़ा हुआ है। अभी तक किसान फसलों को सहेजने में जुटे हुए थे। अब अपने कंडों व उपलों को सुरक्षित करने में लग गए हैं। बारिश और ठंडक में यही उपले किसानों का सहारा बनते हैं।

बदली व पुरवा हवा चलने की वजह से पारा लुढ़क गया है। दो दिन से तापमान 36 डिग्री के पास बना है। तापमान में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली। राहगीर भी पूरे दिन चलते रहे। मौसम ठंडा होने की वजह से शीतल पेय की दुकानें ठंडी रहीं।

नरेन्द्रदेव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे। हवाएं सामान्य तौर पर तेज गति से पुरवा ही चलेंगी। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की आशंका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।