Sanitization Crisis in Sant Kabir Nagar Poor Drainage and Increasing Disease Risk अहरा-भाटपार में चारों तरफ फैली गंदगी, मोहल्लेवासियों का जीना दुश्वार, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSanitization Crisis in Sant Kabir Nagar Poor Drainage and Increasing Disease Risk

अहरा-भाटपार में चारों तरफ फैली गंदगी, मोहल्लेवासियों का जीना दुश्वार

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 5 May 2025 12:25 PM
share Share
Follow Us on
अहरा-भाटपार में चारों तरफ फैली गंदगी, मोहल्लेवासियों का जीना दुश्वार

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर नौ अहरा-भाटपार की बजबजाती नालियां, चारो तरफ फैली गन्दगी, टूटी हुई सड़कें यहां की पहचान बन गई हैं। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की व्यवस्था तो है परंतु साफ सफाई न होने के कारण जगह-जगह जल जमाव हो रहा है। गंदे पानी की निकासी न हो पाने से गन्दा पानी सड़कों के किनारे खाली प्लाटों में जमा हो रहा है। यहां पर लगे हैण्डपम्म दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी तेजी के साथ बढ़ गया है।

पूर्व में ही गांव में सड़कें तो बनी भीं परंतु वह अब टूटने के कगार पर हैं। वार्ड में ही कस्बे के सटे कूड़ा घर का निर्माण कराया जा रहा है जिससे उठ रही दुर्गंध ग्रामीणों का जीवन संकट में बना रही हैं। जिसके चलते बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई हैं। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर नौ अहरा-भाटपार के निवासी बदहाली का जीवन जी रहे हैं। वार्ड के विकास को लेकर जिम्मेदार लापरवाह बने हैं। बरसात की बात तो अलग है उससे पहले ही लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता रहा है। मोहल्ले की साफ-सफाई न होने के कारण वार्ड में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। जल निकासी न होने से कस्बा वासियों को गंदे पानी की वजह से उठ रही दुर्गंध का सामना हर समय करना पड़ रहा है और मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। वार्ड में आवागमन के लिए बनी सड़कें बदहाली का शिकार हैं। मोहल्ले में जगह-जगह सड़कें टूट गई हैं। टूटी हुई सड़कें नगरवासियों के लिए मुसीबत बनी हैं। टूटी हुई सड़कों पर आने-जाने से ग्रामीण चुटहिल हो जाते हैं। टूटी हुई सड़कें एवं पगडंडी के रास्ते यहां नगर पंचायत के विकास की पोल खोल रहे हैं। नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा बनने के बाद भी यहां के लोग वार्ड की दुर्दशा को लेकर काफी परेशान हैं। टोले में सड़क व नाली की समस्या लम्बे समय से चली आ रही है। जिसका निराकरण होता नहीं दिख रहा है। मोहल्ले के निवासी बदहाल जीवन जी रहे हैं। साफ सफाई न होने के कारण फैली रहती है गंदगी वार्ड में साफ सफाई तो सप्ताह में एकाध बार नाम मात्र हो ही जाती है लेकिन बेहतर तरीके से नहीं की जा रही है। सड़कों के किनारे साफ-सफाई के अभाव में गंदगी पसरी हुई है। जाम पड़ी नालियों के कारण कस्बे में गंदगी फैली हुई है। वार्ड में गंदगी व जलभराव होने की वजह से इस मोहल्ले के नागरिक पल-पल दुश्वारियां झेलते हैं। चारों तरफ फैली गन्दगी से नालियां जाम हो हो गई हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। मोहल्ले में रास्तों के दोनों तरफ साफ सफाई के अभाव में गंदगी फैली हुई हैं। जिससे लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता है। गर्मी व बरसात के मिले जुले असर से इन कूड़ा-करकटों में जहरीले जंगली कीड़े-मकोड़े का खतरा बना रहता है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लोगों के घरों के सामने भी नियमित सफाई नहीं हो पाती है। अधिकांश रास्तों पर गन्दगी फैली रहती है। वहीं जाम नालियां भी लोगों के परेशानी का कारण बनी हैं। मोहल्ले में नहीं है सार्वजनिक शौचालय इस मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय नहीं बना है। नगर पंचायत बनने से पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा सामुदायिक शौचालय बनवाया तो गया परंतु वह देखरेख के अभाव में इस समय खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है। बरसात के मौसम में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में घरों में बने निजी शौचालय बदहाली का शिकार हो गए हैं। शादी विवाह में बारात आने पर व अन्य कार्यक्रम में शौचालय की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे कार्यक्रमों के दौरान यहां के निवासियों को भारी परेशानी होती है। जाम नालियों से दूर नहीं हो रही जल निकासी की समस्या इस मोहल्ले से जल निकासी की समस्या काफी दिनों से चली आ रही है। इसे लेकर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अभी तक धरातल पर कोई ठोस कार्य होता नहीं दिख रहा है। बरसात का पानी मोहल्ले से बाहर बड़ी मुश्किल से जा पाता है। इससे बरसात में जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण यहां आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के सीजन में पानी निकासी न होने के कारण इससे आने जाने वालों के कपड़े खराब हो जाते हैं। इससे भी अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। मोहल्ले में पीने का शुद्ध पानी मयस्सर नहीं इस मोहल्ले में निवासियों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। नगर पंचायत पानी की सप्लाई न होने के कारण मजबूर होकर ग्रामीण हैंडपंप का पानी पी रहे हैं। नगर पंचायत की तरफ से वाटर सप्लाई की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्राम पंचायत के समय पानी के लिए इंडिया मार्का हैंडपम्प लगाए गए थे। ये हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने अपनी सुविधा के लिए देशी हैंडपंप लगवा रखे हैं। इसी देशी हैंडपंप का पीने को नगर वासी मजबूर हैं। समय से नहीं होता है दवाओं का छिड़काव इस मोहल्ले में सफाई की कमी व झाड़ियों की सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोब बढ़ रहा है। अप्रैल माह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया था। इस अभियान में सभी विभागों को मिलकर काम करना था। इसमें नालियों व झाड़ियों की सफाई भी करानी थी। यहां देखकर नहीं लगता है कि अभियान चलाया गया है। इसके चलते मच्छर जनित रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। जब से नगर पंचायत बना है तबसे अब तक केवल एक बार दवाओं का छिड़काव हो पाया है। ईओ उमेश कुमार पासी ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। वार्डों को विकास की योजना बनाई जा रही है। सभासदों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं। वार्डों की नाली, सफाई कराकर समस्याओं को दूर किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने कहा कि नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाना प्राथमिकता है। नगर के विकास के लिए शासन से भी बात की गई है। नई नगर पंचायत होने से सभी कार्य क्रम से कराए जा रहे हैं। कोई वार्ड मोहल्ला सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। सभी का समुचित विकास होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।