धूप और बदली का चलता रहा सिलसिला
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में धूप और बदली का सिलसिला जारी है। हवाएं
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में धूप और बदली का सिलसिला जारी है। हवाएं पुरवा ही चलती रही। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन घरों के अंदर लोगों को गर्मी परेशान करती रही। वातावरण में आर्द्रता अधिक होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बना हुआ है। एक सप्ताह से तेज गति से पुरवा हवाएं चल रही हैं। आसमान में बदली और तापमान में गिरावट रिकार्ड की जा रही है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मई के महीने में खरीफ फसलों की तैयारी शुरू हो जाती है।
किसानों को चाहिए कि इस समय खेत की गहरी जुताई करें। इससे जमीन के अंदर छिपे कीट भी मर जाएंगे और खरपतवार नष्ट होने के साथ खेत की उर्वरा शक्ति भी सुधरेगी। बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीपी सिंह ने बताया कि मौसम में इस प्रकार के उतार-चढ़ाव की वजह से बच्चों को तबियत खराब होने के आसार हैं। बदली युक्त में मौसम में वायरस जनित बीमारियां बहुत तेजी से पनपती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।