rajasthan crime woman shot at by man in bhilwara district प्रेमिका पर निशाना पर गलती से दूसरी पर चलाई गोली, लड़की बनकर आए शख्स ने की वारदात, Rajasthan Hindi News - Hindustan
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़rajasthan crime woman shot at by man in bhilwara district

प्रेमिका पर निशाना पर गलती से दूसरी पर चलाई गोली, लड़की बनकर आए शख्स ने की वारदात

राजस्थान के भीलवाड़ा में लड़की के वेश में आए युवक ने दिनदहाड़े गफलत में एक दूसरी महिला को गोली मार दी। आरोपी अपनी प्रेमिका को मारने आया था। कैसे हुई गफलत इस रिपोर्ट में जानें…

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भीलवाड़ाMon, 5 May 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
प्रेमिका पर निशाना पर गलती से दूसरी पर चलाई गोली, लड़की बनकर आए शख्स ने की वारदात

राजस्थान के भीलवाड़ा में हत्या की एक अनोखी वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि लड़की के वेश में आए युवक ने दिनदहाड़े गफलत में एक दूसरी महिला को गोली मार दी। आरोपी अपनी प्रेमिका को मारने आया था लेकिन दोनों महिलाएं पीछे से एक जैसी नजर आ रही थीं जिससे गफलत हुई और उसने दूसरी महिला को गोली मार दी। गोली युवती की कमर के पास लगी। युवती की हालत नाजुक है। उसे जिला अस्पताल से अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड पर एक 22 साल की महिला को एक शख्स ने गोली मार दी। आरोपी लोकेश शर्मा दौसा जिले का रहने वाला है। उसको लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस उपाधीक्षक (भीलवाड़ा सदर) श्याम सुंदर विश्नोई ने बताया कि घटना के समय रूमाना भीलवाड़ा में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद अपनी मां के साथ कोटा लौट रही थीं। इससे पहले कि रूमाना कोटा जाने वाली बस में बैठ पातीं उससे पहले आरोपी ने कथित तौर पर पीछे से गोली चला दी। गोली रूमाना के कमर के पास लगी।

पुलिस उपाधीक्षक (भीलवाड़ा सदर) श्याम सुंदर विश्नोई ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी का इरादा किसी अन्य महिला को निशाना बनाना था लेकिन गलती से उसने रूमाना को गोली मार दी। बताया जाता है कि आरोपी अपनी प्रेमिका को गोली मारने आया था।

गोली लगने के बाद पीड़िता रूमाना को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में गंभीर हालत में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। गोलीबारी के कारण बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।