Bajpur Hosts 57th Annual Satsang for Buddha Purnima Guru Amar Das Ji Maharaj गुरू अमरदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर रखा गया साप्ताहिक संपुट अखंड पाठ, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsBajpur Hosts 57th Annual Satsang for Buddha Purnima Guru Amar Das Ji Maharaj

गुरू अमरदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर रखा गया साप्ताहिक संपुट अखंड पाठ

बुद्ध पूर्णिमा एवं गुरू अमरदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित 57वें सालाना सत्संग पर सोमवार को साप्ताहिक संपुट अखंड पाठ रखा गया। इस दौरान सेवादार

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरMon, 5 May 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
गुरू अमरदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर रखा गया साप्ताहिक संपुट अखंड पाठ

बाजपुर, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा एवं गुरु अमरदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित 57वें सालाना सत्संग पर सोमवार को साप्ताहिक संपुट अखंड पाठ रखा गया। इस दौरान सेवादारों ने निशान साहिब की सेवा कर चोला परिवर्तित किया। इस अखंड पाठ का भोग 11 मई को गुरु के आशीर्वाद से डाला जाएगा। 12 मई को विशाल धार्मिक दीवान सजेगा तथा उसी दिन मेला भी लगाया जाएगा जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्री निर्मल तख्त तालाब बाबा बुड्ढा साहिब जी के लेवड़ा पुल के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब में मुख्य सेवादार बाबा बलजीत सिंह की देखरेख में निशान साहिब की सेवा की गई।

साथ ही साप्ताहिक संपुट अखंड पाठ रखा गया। बाबा बलजीत सिंह ने बताया कि बीते 56 वर्षों से यहां अखंड पाठ रखा जाता है तथा भोग डाला जाता है जिसमें दूर दराज से हजारों श्रद्धालु व सेवादार आते हैं। उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करने का काम गुरुओं ने किया था। बाबा बुड्ढा साहिब जी ने हमेशा दीन दुखियों की सेवा की और लोगों के दुःख हरे। उन्होंने बताया कि 12 मई को धार्मिक दीवान सजाया जायेगा जिसमें बाबा भगवंत भजन सिंह जी भी पहुंचेंगे। बताया कि समापन वाले दिन यहां विशाल मेला भी लगाया जायेगा जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। यहां सुखविंदर सिंह रिंकू, भूपेंद्र सिंह, किंदर सिंह, गुरमुख सिंह, बलवंत सिंह, बलविंदर सिंह काली, लखविंदर सिंह लक्खू, गुरनाम सिंह, सुखमीत सिंह, बलजिंदर सिंह बिट्टू, गुरजंट सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।