बदली युक्त मौसम में बीमारियों को पांव पसारने की आशंका
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में बदलते मौसम से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार का मौसम बैक्टीरिया और वायरस के लिए अनुकूल होता है। लोगों को ताजा और सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी गई...

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बदली युक्त मौसम लगातार बना हुआ है। इस प्रकार का मौसम संक्रामक बीमारियों के लिए जाना जाता है। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव होने की वजह से संक्रामक बीमारियों के बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलीयुक्त संक्रामक बीमारियों के लिए मुफीद माना जाता है। जिले में बुधवार को भोर में हल्की बदली छाई रही। उसके बाद धूप निकली। दिन में फिर हल्की बदली कभी कभार छा जा रही थी। चार किमी प्रतिघंटा की गति से पुरवा हवाएं चल रही थीं। दोपहर बाद चटख धूप निकली और लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।
लोग थोड़े थोड़े अंतराल पर शीतल पेय की तलाश करते रहे। लगातार पुरवा हवाओं के चलने की वजह से वातावरण में नमी बढ़ती जा रही है। आर्द्रता अधिक होने के कारण आसमान में बदली छा रही है। इस प्रकार के मौसम में वैक्टीरिया और वायरस बहुत तेजी से पनपते हैं। ऐसे में लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है कि वह ताजा भोजन करें सुपाच्य। बासी भोजन से पूरी तरह से परहेज करें। जिला अस्पतल के बालरोग विशेषज्ञ डा. डीपी सिंह ने बताया कि बदलीयुक्त मौसम में बच्चों की तबियत तेजी से खराब होती है। बाहर का फास्ट फूड के सेवन करने से भी डायरिया होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि दुकानदार अक्सर बासी भोजन परोस देते हैं। इसकी वजह से बच्चे हो बड़े उन्हें अपच और डायरिया होने की आशंका बढ़ जाती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा है। आर्द्रता अधिकतम 85 प्रतिशत रिकार्ड की गई है। न्यूनतम आर्द्रता 45 प्रतिशत रही। हवाओं की गति चार किमी प्रतिघंटा रिकार्ड की गई है। ‘आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे। हवाएं पुरुवा चलेंगी। बारिश होने की संभावना नहीं है। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस इजाफा होने की आशंका है। डा. अमरनाथ मिश्र मौसम विज्ञानी नरेन्द्रदेव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।