2027 में भाजपा का पन्ना प्रमुख भी कामयाब नहीं होगा : अखिलेश
Lucknow News - लखनऊ। विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा भ्रम, 2027 में भाजपा का पन्ना प्रमुख भी कामयाब नहीं होगा : अखिलेश

लखनऊ। विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा भ्रम का प्रचार कर लोकतंत्र को कमजोर करने और संविधान बदलकर आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है। आरएसएस का एजेंडा नफरत फैलाने का है। भाजपा इसकी राजनीतिक शाखा है। इससे सावधान रहना है। वोटर लिस्ट बूथ स्तर तक सतर्कता बरतनी होगी। समाजवादी पार्टी की 2027 में ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। 2027 में भाजपा का पन्ना प्रमुख भी कामयाब नहीं होगा। अखिलेश यादव ने गुरुवार को समाजवादी छात्र सभा की बैठक में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद से ही भाजपा बौखलाई हुई है।
समाजवादी पार्टी के कारण ही भाजपा की केन्द्र में बहुमत की सरकार नहीं बन सकी। 2027 में भाजपा का पन्ना प्रमुख भी कामयाब नहीं होगा। पीडीए के दबाव में ही जातीय जनगणना के लिए केन्द्र सरकार मजबूर हुई है। आज बेरोजगारी बड़ा सवाल है। सामाजिक न्याय राज की स्थापना के संघर्ष में छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। नौजवानों को स्वाभिमान और स्वमान की नई सामाजिक चेतना लाने के लिए अभी से एकजुट होना है। गांव गली, मोहल्लों के हर घर तक जाकर लोगों को जोड़कर सम्पूर्ण पीडीए समाज को सम्मान और अवसर दिलाने और समाजवादी सरकार बनवाने के लिए काम करना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।