10 वर्ष पूरे होने पर जरूरतमंद कन्या को दान की उपयोगी वस्तुएं
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में व्हाट्सएप वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंडस ने अपने 10 वर्ष पूर्ण होने पर बैठक की। इस दौरान समूह के कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की सेवा कार्यों की योजना बनाई गई। एक जरूरतमंद परिवार...

शाहजहांपुर,संवाददाता। व्हाट्सएप वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंडस सदस्यों ने ग्रुप के 10 वर्ष पूर्ण होने पर एक होटल में बैठक कर ग्रुप द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही आगे किए जाने वाले सेवा कार्यों की रणनीति की। तत्पश्चात एक जरूरतमंद परिवार की कन्या को फ्रिज व दैनिक उपयोगी वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की। ग्रुप अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने कहा कि वीआईपी ग्रुप का कार्यकाल बेहद शानदार रहा है, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्रुप द्वारा कई सामाजिक कार्यक्रम व अनेकों जरूरतमंद लोगों की मदद की है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष रोज़ा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति का जब कारोबार फेल हो गया और वह कान्वेंट स्कूल में अपने बच्चों की फीस भरने में असमर्थ था। ऐसी विषम परिस्थितियों में उसने अपनी किडनी बेचने की खबर जब सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो तत्काल ग्रुप सदस्यों ने जाकर उनकी मदद की और ग्रुप के सदस्य योगेश गुप्ता ने उनकी बकाया फीस भी जमा की। ग्रुप कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने बताया कि हम सब एक परिवार की तरह 10 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे हैं, हमेशा कुछ नया और अच्छा करने का हम सबका प्रयास रहता है। संरक्षक डा.दीपा दीक्षित ने कहा कि ग्रुप में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से ह रवर्ग के लोग जुड़े हुए हैं आगे भी इस ग्रुप के द्वारा सामाजिक कार्य होते रहेंगे। ग्रुप ब्रांड एंबेसडर डा. सुरेश चंद मिश्रा ,उपाध्यक्ष विनीत गुप्ता ,सचिन बाथम, मुकेश गुप्ता ,कुलदीप गुप्ता, रिद्धि बहल ,रंजना तिवारी, हेमा अग्रवाल आदि ने भी विचार भी व्यक्त किए। इस दौरान ग्रुप की संरक्षक डा.दीपा सक्सेना, डा.रश्मि बहल, उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अंत में ग्रुप क्रियेटर अभिनय गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।