डीपीओ ने 23 मुख्य सेविका को किया इधर से उधर, हड़कंप
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की 23 मुख्य सेविकाओं का एक साथ ट्रांसफर किया गया है। यह कार्रवाई सीडीओ की सख्ती के बाद की गई है, क्योंकि कई महीनों से इनसे लगातार शिकायतें आ रही थीं।...

शाहजहांपुर, संवाददाता। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में लंबे समय से एक ही ब्लॉक परियोजना में तैनात मुख्य सेविकाओं पर डीपीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रांसफर कर दिए हैं। जिले में एक साथ सभी के विकासखंड बदलने पर महिला कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पिछले कई महीनों से निगोही सहित कई ब्लॉक परियोजनाओं में कार्य कर रही मुख्य सेविका यानी आंगनबाड़ी सुपरबाइजर की शिकायत के बाद सभी पर गाज गिर गई है। सीडीओ की सख्ती के बाद डीपीओ ने सभी मुख्य सेविकाओं के विकास खंड बदलते हुए ट्रांसफर कर दिए। एक साथ 23 मुख्य सेविका के ट्रांसफर होने में महिला कर्मियों में हड़कंप मच गया। अचानक एक साथ इतने ट्रांसफर होने से महिला कर्मी मुख्य सेविका में नाराजगी भी है। कई ने बताया कि ऐसे स्थान्तरण करना कर्मचारी हित में नही है। कई ट्रांसफर रुकवाने के लिए इधर उधर जुगाड़ में लगी रहीं। लेकिन सीडीओ की सख्ती के बाद डीपीओ ने एक नहीं सुनी, सभी का ब्लॉक बदलते हुए सभी का स्थान्तरण कर दिया। विभागीय अधिकारियों की माने तो निगोही ब्लॉक में तैनात मुख्य सेविकाओं की लगातार शिकायतें होने के बाद एक्शन लिया गया है। बता दें कि एक ही ब्लॉक में लंबे समय से रुकी हुई मुख्य सेविकाओं के कार्यों की लगातार शिकायतें हो रही थी। कई ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को परेशान करने तथा उनसे सहयोग करने सहित कई तरह के आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद कई ब्लॉक प्रमुख सहित माननीयों ने उच्च अधिकारियों के पास शिकायत भी की गई थी। जिसके बाद डीपीओ ने एक्शन लिया है। डीपीओ अरविंद रस्तोगी ने बताया कि लगातार शिकायत मिलने के बाद डीएम के अनुमोदन पर कार्रवाई की है।
======
एक सीडीपीओ भी रडार पर
= आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया सहित पोषाहार में वितरण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले चर्चित एक सीडीपीओ भी अधिकारियों के रडार पर हैं। वहीं एक मुख्य सेविका की माने तो सीडीपीओ दो ब्लॉक का चार्ज लिया, तथा मनमानी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों की माने तो लंबे समय से लगातार शिकायते मिल रही हैं, तथा उच्च अधिकारियों की अबेहलना की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।