Widow Assaulted by In-Laws in Property Dispute Seeks Justice विधवा महिला पर ससुरालियों का जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज करने की मांग, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsWidow Assaulted by In-Laws in Property Dispute Seeks Justice

विधवा महिला पर ससुरालियों का जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Shahjahnpur News - गढ़िया रंगीन क्षेत्र में एक विधवा महिला किरन गुप्ता के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट और अश्लीलता की। किरन ने अपने देवर, सास और देवरानी पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना के बाद उसने...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरThu, 24 April 2025 05:55 AM
share Share
Follow Us on
विधवा महिला पर ससुरालियों का जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज करने की मांग

थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के कस्बे में एक विधवा महिला के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और अश्लील हरकत का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता किरन गुप्ता ने अपने देवर, सास और देवरानी पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि, संपत्ति को लेकर हुए विवाद में उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया गया और अश्लीलता की सारी हदें पार की गईं। पीड़िता किरन गुप्ता पत्नी स्वर्गीय मोहित गुप्ता, थाना गढ़िया रंगीन कस्बे की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि, उनके पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह अपने तीन बेटियों और एक बेटे के साथ ससुराल में ही रह रही हैं। किरन का आरोप है कि, उनके ससुराली जन संपत्ति में हिस्सा न देने के लिए उन्हें बच्चों समेत घर से निकालना चाहते हैं। पीड़िता के अनुसार, 20 अप्रैल को सुबह लगभग दस बजे वह अपने कमरे में थीं, तभी उनका देवर सुमित गुप्ता, सास शांति देवी और देवरानी प्रीति गुप्ता कमरे में घुस आए। शांति देवी ने कथित तौर पर कहा कि आज इसका काम तमाम कर दो, रोज-रोज की चक-चक खत्म हो जाएगी। इसके बाद तीनों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बच्चों को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान देवर सुमित गुप्ता ने महिला के अश्लील हरकतें कीं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह पीड़िता और बच्चों की जान बच पाई। घटना की सूचना पर पीड़िता थाने पहुंचीं, पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया है। किरन का कहना है कि, इस हमले का वीडियो भी मौजूद है। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और स्वयं व अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।