Flood of Devotion at Yamuna River During Ganga Dussehra Festival कैराना में स्नान को यमुना नदी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsFlood of Devotion at Yamuna River During Ganga Dussehra Festival

कैराना में स्नान को यमुना नदी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Shamli News - गंगा दशहरा पर्व पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आस्था की डुबकी लगाई। सुरक्षा के लिए पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहे। श्रद्धालुओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीFri, 6 June 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
कैराना में स्नान को यमुना नदी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आस्था की डुबकी लगाई। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस, पीएसी, प्राइवेट गोताखोर और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहे। गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर सुबह से ही यमुना नदी पर यूपी व हरियाणा से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना नदी पर विशेष पूजा-अर्चना की तथा आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही, ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा भी दिया गया। वहीं, किनारे पर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की।

इस दौरान बच्चों और महिलाओं में अधिक उत्साह देखने को मिला। बताया जाता है कि यमुना नदी में स्नान को लेकर पहले ही प्रशासन की ओर से हरियाणा की ओर कोतवाली क्षेत्र में यमुना किनारे पर बैरिकेडिंग कराई गई थी। एक ही साइड में श्रद्धालुओं को स्नान करने दिया जा रहा था। एक मोटरबोट पर प्राइवेट गोताखोर साजिद व मुस्तकीम उर्फ बिल्ला आदि जबकि दूसरी बोट पर एनडीआरएफ के जवान यमुना नदी में घूमते नजर आए। उनके द्वारा श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने की सलाह दी गई, ताकि कोई हादसा न हो। एसडीएम निधि भारद्वाज, तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस, पीएसी के जवान, लेखपाल और ब्लॉक की टीम भी मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।