Municipality Removes Political Hoardings in Compliance with Government Orders अनुमति लिए बगैर लगे होर्डिंग हटाये, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsMunicipality Removes Political Hoardings in Compliance with Government Orders

अनुमति लिए बगैर लगे होर्डिंग हटाये

Shamli News - नगर पंचायत ने सोमवार की देर शाम अभियान चलाकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर लगे सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स को हटा दिया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुसार की गई। नगर पंचायत के अधिशासी...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीMon, 21 April 2025 11:11 PM
share Share
Follow Us on
अनुमति लिए बगैर लगे होर्डिंग हटाये

नगर पंचायत द्वारा सोमवार की देर शाम अभियान चलाकर नगर पंचायत क्षेत्र मे लगे तमाम होर्डिग्स को हटा दिया। शासन के आदेशो के अनुपालन मे कार्रवाई होना बताया गया है। सोमवार की देर शाम नगर पंचायत कर्मियो द्वारा अभियान चलाकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ले राजनीतिक दलो के शुभकामना संदेशो को हटा दिया गया । इस कार्रवाई को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश शासन के उस आदेश का हवाला दिया गया जिसमे 19 अप्रैल को जारी आदेश मे तमाम जिला अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि नगर पंचायतो पालिकाओ व निगमो से बिना अनुमति लिये कोई होर्डिग्स नही लगाये जायेंगे। एसे तमाम लगे होर्डिग्स को हटाकर प्रतिदिन शासन को अवगत कराना होगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 15 दिनो तक होर्डिग्स हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।