भारत के वीर सैनिकों को छात्राओं ने ऑपरेशन सिन्दूर लिखकर किया नमन
Shamli News - श्री सत्यनारायण इंटर कालेज की छात्राओं ने ऑपरेशन सिन्दूर लिखकर भारत के वीर सैनिकों को नमन किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि नया भारत दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारता है। आर्मी और वायु...

शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में सोमवार को छात्राओं ने ऑपरेशन सिन्दूर लिखकर भारत के वीर सैनिकों को नमन किया। इस दौरान छात्राओं ने भारत के वीर जवानों की सराहना करते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगाये। सोमवार को श्री सत्यनारायण इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने ऑपरेशन सिन्दूर लिखकर भारत के वीर सैनिकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि गत कई वर्षों से पाकिस्तान के द्वारा भारत पर आंतकवादी हमले किये जाते रहे हैं। परन्तु वह ये भूल गया कि यह नया भारत है जो देश के दुश्मनों को उनके घर में घुस कर मारता है।
हमें अपने देश की जल, थल एवं वायु सेना पर गर्व है। इस ऑपरेशन का आर्मी लेफ्टिनेन्ट कर्नल सोफिया कुरेशी एवं वायु सेना की विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह ने जिस प्रकार से जानकारी दी, उससे पूरे विश्व को संदेश भारतीय महिलाएं शौर्य को प्रदर्शित करता है। छात्राओं के द्वारा आज विद्यालय में ऑपरेशन सिन्दूर लिखकर सेना को बधाई देना भी इसी का प्रतीक है। इस अवसर पर धनश्याम सारस्वत, अनिल कुमार कश्यप, रामनाथ, महेश नारायण गौड़, प्रियांक शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, नीतू अग्रवाल, कीर्ति गर्ग, कविता मित्तल, मोहित मित्तल, अरविन्द कुमार, हरीश नामदेव मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।