पर्यावरण संरक्षण को कर्मण्य सर्वहित संस्था लगायेगी एक लाख पौधे
Shamli News - कर्मण्य सर्वहित संस्था ने जूनियर पैरा स्टेट चौंपियनशिप और कर्मश्री सम्मान 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक किया। संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक लाख पेड लगाने का संकल्प लिया है, जिसमें से 6 हजार पेड...

कर्मण्य सर्वहित संस्था द्वारा जूनियर पैरा स्टेट चौंपियनशिप एवं कर्मश्री सम्मान 2025 का सफल आयोजन किया गया। संस्था द्वारा अब पर्यावरण संरक्षण के मददेनजर एक लाख पेड लगाने का संकल्प लिया है, जिसके चलते अभी तक 6 हजार पेड लगा दिए गए। बुधवार को कर्मण्य सर्वहित संस्था के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महासचिव कृष्ण मितल ने जानकरी देेते हुए बताया कि संस्था द्वारा दो दिवसीय जूनियर पैरा स्टेट चौंपियनशिप, सामाजिक गोष्ठी एवं कर्मश्री सम्मान समारोह के सफल आयोजन पर सभी सहभागियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, और सहयोगी संस्थाओं का सहयोग रहा। चयनित 300 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उनके साथ आए कोच, अभिभावक व सहयोगियों की ठहरने, भोजन, मेडिकल सहायता, ग्राउंड मेंटेनेंस, सर्टिफिकेट व मेडल आदि की संपूर्ण व्यवस्था संस्था ने समाज के सहयोग से की। इस चौंपियनशिप के माध्यम से 19 वर्ष तक के ऐसे बच्चों को मंच मिला, जो पूर्व में पैरालंपिक या खेल जगत से अनजान थे। उन्हें अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिली। उन्होने बताया कि अब संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में एक लाख पेड लगाये जायेगे, जिसकी शुरूआत कर दी गई है। फिलहाल उन्होने कांधला नर्सरी से 6 हजार पेड खरीदकर विभिन्न स्थानों पर लगा दिए है। साथ की युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी उन्होने अनेकों कंपनियों से टायप किया है। संस्था का यह प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, जिसमें सामाजिक योगदान देने वाले व्यक्तियों को कर्मश्री सम्मान के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर महासचिव कृष्ण मितल, कोषाध्यक्ष निखिल बंसल, उपाध्यक्ष जयदेव संगल, कोऑर्डिनेटर वैभव गोयल व अंकित मितल उपस्थित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।