अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग मक्का जलकर राख
Shravasti News - गिरंटबाजार में हरदत्त नगर के खांसाहबपुरवा निवासी किसान अमीर अहमद के मक्के के खेत में आग लग गई। इससे उनकी फसल पूरी तरह जल गई। किसान ने यह जानकारी हल्का लेखपाल अनिल कुमार आर्या को दी।
Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSat, 10 May 2025 08:13 PM

गिरंटबाजार। जमुनहा तहसील क्षेत्र के थाना हरदत्त नगर गिरंट के खांसाहबपुरवा निवासी अमीर अहमद के मक्के के खेत में किसी व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे फसल जल गई। किसान ने बाली तोड़ कर सूखने के लिए खेत में छोड़ दिया था। आग से बाली जल कर राख हो गई। पीड़ित किसान ने हल्का लेखपाल अनिल कुमार आर्या को फोन से मक्का जलने की बात बताई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।