Goddess Gayatri Idol Consecration Ceremony at Ikona - Acharya Santosh Pandey Inspires Community आप समाज के महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं यह जानें- आचार्य संतोष पाण्डेय, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsGoddess Gayatri Idol Consecration Ceremony at Ikona - Acharya Santosh Pandey Inspires Community

आप समाज के महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं यह जानें- आचार्य संतोष पाण्डेय

Shravasti News - गायत्री शक्ति पीठ इकौना में मां गायत्री की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्य संतोष पाण्डेय ने समाज के लोगों को गायत्री परिवार के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSat, 12 April 2025 06:44 PM
share Share
Follow Us on
आप समाज के महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं यह जानें- आचार्य संतोष पाण्डेय

इकौना, संवाददाता। गायत्री शक्ति पीठ इकौना में मां गायत्री की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसमें शांति कुंज हरिद्वार की टोली के नायक आचार्य संतोष पाण्डेय ने लोगों को गायत्री परिवार के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित कथा में आचार्य संतोष पाण्डेय ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा ने कहा था कि आप समाज के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। अपने आप को पहचानें और समाज की भलाई में जुट जाएं। इससे पहले अपने मन मस्तिष्क को ठीक करने के लिए गायत्री महामंत्र का जप जरूर करें। इससे हमारा विचार पवित्र होता चला जाएगा। हम अपने विचारों का परिष्कार करने चले हैं और समाज के उपयोगी बनें। इस अवसर पर सत्यवर्धन गोयल, सुरेश सोनी, सूर्य कुमार कसौधन, साक्षी कसौंधन,राधेश्याम कसौधन,नन्दकुमार कसौंधन, शिवकुमार कसौधन, पंडित सुरेश तिवारी, अरविंद कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।