गो-पूजन संग हुआ गोसंरक्षण केन्द्र का लोकार्पण
Shravasti News - सेमगढ़ा में गो संरक्षण केन्द्र का निर्माण किया गया है, जिसका लोकार्पण विधायक राम फेरन पांडेय ने गोपूजन के साथ किया। इस केंद्र से बेसहारा गोवंशों को आश्रय मिलेगा और किसानों को राहत मिलेगी। विधायक ने...

इकौना, संवाददाता। सेमगढ़ा में गो संरक्षण केन्द्र का निर्माण कराया गया। जिसका लोकार्पण विधायक ने गोपूजन के साथ किया। गो संरक्षण केन्द्र के निर्माण से क्षेत्र के बेसहारा गोवंशों को आश्रय मिलेगा। विकास क्षेत्र इकौना के ग्राम सेमगढ़ा में बेसहारा गोवंशो के लिए गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया गया। बुधवार को श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने फीता काटकर व गो पूजन के साथ गो संरक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही गोवंशों को संरक्षित करने की समस्या का समाधान हो जएगा। प्राचीन समय से ही गोवंश हमारे लिए पूजनीय रहे हैं। सनातन संस्कृति में इनका महत्व है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहला काम गोवंशों के संरक्षण पर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गोवंशो को संरक्षित करने के लिए बड़ी संख्या में गोशाला का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि सेमगढ़ा में गो संरक्षण केन्द्र का निर्माण हो जाने से बेसहारा गोवंशों को आश्रय मिलेगा। साथ ही किसानों को भी इससे राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि गोवंशों को बेसाहरा न छोड़े। उन्हें पाले और उनका ध्यान रखें। इस मौके पर प्रधान छब्बन खां आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।