Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsState Women s Commission Member Priyanka Maurya to Visit Shravasti for Women s Justice Hearing
आज आएंगी राज्य महिला आयोग सदस्य
Shravasti News - श्रावस्ती में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या बुधवार को जनपद भ्रमण पर आएंगी। वे महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय...
Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीTue, 15 April 2025 08:56 PM

श्रावस्ती। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय जनपद भ्रमण के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियंका मौर्या बुधवार को श्रावस्ती पहुंचेगी। इस दौरान महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए महिला जनसुनवाई करेंगी। विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से सुनवाई होगी। इसके साथ ही गुरुवार को जनपद के विभिन्न परिसरों का निरीक्षण करेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।