New Police Checkpost Construction Begins on Bihar-India Border पुलिस चेकपोस्ट का भूमि पूजन संग निर्माण शुरू, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsNew Police Checkpost Construction Begins on Bihar-India Border

पुलिस चेकपोस्ट का भूमि पूजन संग निर्माण शुरू

बेतिया-गोपालगंज सीमा पर बरियारपुर के पास हाईवे किनारे नए पुलिस चेकपोस्ट का निर्माण कार्य शुरू हुआ। बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। इस चेकपोस्ट से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 15 April 2025 11:45 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस चेकपोस्ट का भूमि पूजन संग निर्माण शुरू

नौतन, एक संवाददाता। बेतिया- गोपालगंज सीमा स्थिति बरियारपुर के पास हाईवे किनारे नए पुलिस चेकपोस्ट का निर्माण कार्य शुरू किया गया। सोमवार को बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष राजेश कुमार प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी पंसस रंजन यादव के द्वारा भूमि पूजन कर चेक पोस्ट की आधारशिला रखी गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि इस चेक पोस्ट के बनने से न केवल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि बॉर्डर पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी। बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रमुख निधि से इस चेकपोस्ट के निमार्ण कार्य को शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनी रहेगी।

बताते चलें कि हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से पुलिस चेकपोस्ट पर रह रहे पुलिस गार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जहां चेकपोस्ट भवन निर्माण के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पहुंच पुलिस गार्ड की समस्यायों को देखीं व सुनी थीं। उसके बाद जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय व पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने बीडीओ व थानाध्यक्ष को निमार्ण कार्य का आदेश दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।