संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Shravasti News - गिलौला में 21 वर्षीय सुनीता का शव घर में फांसी से लटका मिला। उसकी शादी 2022 में हुई थी। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसे मार-पीट किया जाता था। दहेज पूरा न होने पर सुनीता की हत्या कर दी गई। पुलिस...

गिलौला,संवाददाता। गिलौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिहरपुर पुर निवासिनी सुनीता उम्र 21 वर्ष पत्नी संतोष कुमार प्रजापति उर्फ मन्ना का शव शनिवार को घर में फांसी के सहारे लटका पाया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सुनीता की शादी 2022 को हुआ था और मायका बहराइच कोतवाली थाना क्षेत्र के कमोलिया गांव में है। पिता सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी पुत्री को दहेज के लिए मारा पीटा जाता था। दहेज पूरा न होने के कारण सुनीता को मार कर कुंड से लटका दिया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जय हरी मिश्रा ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।